फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District dominates KVS Regional Hockey Competition; emerges champion in two categories.

Gurugram News: केवीएस क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले का दबदबा, दो वर्गों में बना चैंपियन

Tue, 23 Jun 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
District dominates KVS Regional Hockey Competition; emerges champion in two categories.
केंद्रीय विद्यालय की ओर से 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित केंद्रीय विद्यालय की ओर से 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 व अंडर-17 आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया। यह मुकाबले नेहरू स्टेडियम के हॉकी टर्फ मैदान पर खेले गए। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान कुल चार मुकाबले खेले गए, जिनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।


अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम और फरीदाबाद की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया, लेकिन आखरी में फरीदाबाद ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में गुरुग्राम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फरीदाबाद को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया और क्षेत्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम और करनाल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन

मैच के दौरान दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन गुरुग्राम की टीम ने बेहतर तालमेल और रणनीति के बल पर जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में करनाल दूसरे तथा फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रहा। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में गुरुग्राम की टीम एकमात्र प्रतिभागी रही, जिसके चलते उसे विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजकों एवं अधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का भी विकास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed