{"_id":"6aa6f51c7e728ef8e50d7d47","slug":"district-bags-a-haul-of-six-medals-at-state-level-school-wrestling-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100889-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती में जिले का पदकों का छक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती में जिले का पदकों का छक्का
विज्ञापन
पवन और देव ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय स्तर पर लगाएंगे दांव
नंबर गेम- 92 किलोग्राम में दक्ष ने जीता रजत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वाले पवन और देव अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले के अन्य पहलवानों ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से उनके स्कूलों और जिले में भी खुशी का माहौल है।
कुश्ती प्रतियोगिता में पवन ने 125 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। पवन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) खांडेलवाल के खिलाड़ी हैं। इसी तरह 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में जीएसएसएस कादरपुर के देव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 92 किलोग्राम भारवर्ग में दक्ष ने रजत पदक जीता। इसके अलावा युवराज और दिशांत ने भी अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। गगन ने कांस्य पदक जीतकर गुरुग्राम की पदक तालिका में एक और पदक जोड़ा। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा।