फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dispute between two parties over cigarette box, sticks and stones were used

Gurugram News: सिगरेट की डिब्बी पर दो पक्षों में विवाद, चले लाठी डंडे, पथराव

Sat, 15 Feb 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over cigarette box, sticks and stones were used
दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग हुए घायल, मामले मेंं अब तक शिकायत नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गांव घाटा शमशाबाद में दोपहर बाद सिगरेट की डिब्बी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले और पथराव हो गया। इसमें दो महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार घाटा शमशाबाद में किराने की एक दुकान से सिगरेट की डिब्बी खरीदने को लेकर दुकानदार का ग्राहक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की गांव के ही दो पक्षों में लाठी डंडे और जमकर पत्थर बाजी हुई। सरपंच के घर पर भी पथराव और तोड़फोड़ की गई। झगड़े में दो महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से लगभग नौ लोग घायल हुए हैं। जिनका प्राथमिक चिकित्सा का उपचार देने के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है। मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई है। थाना प्रबंधक अमन सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed