{"_id":"64384b7baa89685c4a0cec18","slug":"discussion-with-foreign-guests-to-increase-trade-with-canada-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-3330-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कनाडा संग व्यापार बढ़ाने के लिए विदेशी महमानों संग चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कनाडा संग व्यापार बढ़ाने के लिए विदेशी महमानों संग चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक
औद्योगिक संगठन से मिला कनाडा का सस्केचेवान प्रांत का प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरूग्राम। द हरियाणा-सस्केचेवान लेजिसलेटिव मीट-2023 के तहत उद्योग मंडल प्रतिनिधियों की कनाडा के प्रतिनिधियों संग बैठक हुई। बैठक में कनाडा के सस्केचेवान प्रांत की विधानसभा के प्रतिनिधि और गुरुग्राम जिला के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई।
हरियाणा निर्यात प्रोत्साहन परिषद के चेयरमैन अनुराग बख्शी ने सस्केचेवान प्रांत के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण पर आधारित आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने गुरुग्राम को हरियाणा का प्रमुख शहर बताते हुए कहा कि आटोमोबाइल, गारमेंट्स, आईटी सर्विस जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर इस शहर की पहचान है। फॉर्च्यून 500 में से आधे से अधिक कंपनियों के कार्यालय भी यहां पर है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में हरियाणा ने माल निर्यात में 15.5 बिलियन यूएसडी व सर्विस क्षेत्र में 13.5 बिलियन यूएस डॉलर का निर्यात किया। उन्होंने कनाडा से आए प्रतिनिधिमंडल को व्यापार और निर्यात के क्षेत्र के सहयोग में आगे आने का निमंत्रण भी दिया।
हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी ने कहा कि गीता व कर्म की भूमि हरियाणा में निवेश, व्यापार व अन्य क्षेत्रों में अवसरों की अपार संभावनाएं है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गो-ग्लोबल एप्रोच के ध्येय पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के विदेश सहयोग विभाग और कनाडा के सस्केचेवान प्रांत ने हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों की पहचान करने की इच्छा जताई। इसमें स्रोत, आपसी सहयोग को मजबूत करने और मिलकर काम करने के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें सरकार के पांच विभाग कौशल विकास, शैक्षणिक अध्ययन एवं अनुसंधान, व्यापार और निवेश मिशन, संसदीय आदान-प्रदान और संयुक्त हित और आपसी रूचि के अन्य क्षेत्र भी शामिल हैं। सस्केचेवान विधानसभा के अध्यक्ष रैंडी वीक्स ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बैठक में गुरुग्राम जिला के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बात को ध्यानपूर्वक सुना। कृषि, खनिज, ऑयल एंड गैस, आईटी, गारमेंट्स, ऑटोमोबाइल पार्ट्स क्षेत्रों में आपसी सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। उनके साथ आए नथानिएल टीड ने भी इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बताया। गुरुग्राम जिला के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी फार्मास्यूटिकल, गारमेंट्स व ऑटोमोबाइल क्षेत्रों से जुड़े निर्यात को लेकर प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । साथ ही सम्मान स्वरूप भारतीय संविधान की प्रस्तावना का चित्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर चीफ प्रोटोकॉल आफिसर वत्सल वशिष्ठ, फैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज से दीपक मैनी व एसपी अग्रवाल, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ऑफ उद्योग विहार से अशोक कोहली व अश्वनी कुमार, गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से जे एन मंगला, इंडस्ट्रियल डिवलेपमेंट एसोसिएशन से के के गांधी, आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से अतुल मुखी मौजूद रहे।