{"_id":"6433072859e3b804c4049f64","slug":"disclosure-of-prostitution-going-on-under-the-guise-of-spa-gurgaon-news-c-1-1-418274-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा
विज्ञापन
एसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में हुई छापामारी दस गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने स्पॉ की आड़ में चलाए जा रहे सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने सोहना रोड स्थित ओमेक्स मॉल में चल रहे करीब 10 स्पा सेंटरों पर रेड करते हुए दो स्पा मालिक सहित 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस नकली ग्राहक बनाकर पुलिस कर्मियों को अलग-अलग स्पा में भेजा। इस दौरान एसीपी अभिलक्ष्य जोशी को स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया गया। पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ अनैतिक कार्य करने को लेकर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
एसीपी मुख्यालय अभिलक्ष जोशी सूचना मिली कि ओमेक्स मॉल की एक फ्लोर पर स्पा की आड़ में देह व्यापार कराया जाता है। जिस पर उनको तैनात किया गया। अलग-अलग कर्मचारियों को नकली ग्राहक बनाकर अलग-अलग स्पा में नोटों के नंबर दर्ज करने के बाद भेजा गया। जहां मामले की पूरी पुष्टि होने के बाद मिस कॉल करने के लिए कहा गया था। संकेत मिलते ही फर्स्ट फ्लोर पर ब्लू स्टोन व लाइक यू स्पा पर छापेमारी की गई। जहां स्पा का संचालन करने वाले मालिक मुकेश, उमेश व आठ ग्राहकों सागर, विक्रांत, नोबो, योगेश, मोहिंद्र, विनोद, सिद्धांत व प्रेम को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ थाना सेक्टर-50, में इमारल ट्रेफिक प्रिवेनशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। स्पा मालिक के कब्जे से 21 हजार 200 रुपये भी बरामद हुए।
पुलिस आयुक्त ने दी चेतावनी : पुलिस आयुक्त कला राम चन्द्रन ने सभी डीसीपी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वह अपने क्षेत्र में चलने वाले स्पा सेंटर की सघनता से जांच करे। जहां पर भी अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं उसे बंद कराये। पुलिस की ओर से एमजी रोड व अन्य स्थानों पर पहले भी छापामारी की जा चुकी है।