फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Disabled players of Down Syndrome category will showcase their talent in the National Games

Gurugram News: डाउन सिंड्रोम कैटेगरी के दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में दिखाएंगे प्रतिभा

Thu, 14 Mar 2024 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Disabled players of Down Syndrome category will showcase their talent in the National Games
16 व 17 मार्च को छह खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। स्पेशल ओलंपिक भारत हरियाणा द्वारा 16 व 17 मार्च को गुरुग्राम में दिव्यांग खिलाड़ियों की डाउन सिंड्रोम कैटेगरी के लिए राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि प्रदेशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

स्पेशल ओलंपिक भारत के हरियाणा प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में कुल छह खेल एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बोची, तैराकी और रोलर स्केटिंग शामिल हैं। राष्ट्रीय खेलों के लिए 16 राज्यों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ 16 मार्च को सुबह नौ बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-38 में होगा।
विज्ञापन


वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 मार्च को ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-38 में चार खेलों एथलेटिक्स, स्केटिंग, टेबल टेनिस व बोची की प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। वहीं, दौलताबाद में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 17 मार्च को सेंट जेवियर्स स्कूल में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि डाउन सिंड्रोम कैटेगरी के दिव्यांग खिलाड़ी अपने अभिभावकों के साथ गुरुग्राम में खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने आएंगे। खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed