{"_id":"68ac551131823054a70e6102","slug":"dirty-drinking-water-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105763-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वार्ड नंबर चार में दस दिनों से घरों में आ रहा दूषित पानी, लोग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वार्ड नंबर चार में दस दिनों से घरों में आ रहा दूषित पानी, लोग हो रहे बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर चार में गत दस दिनों से दूषित पानी आने के चलते लोगों को बीमारी ने घेरा
वार्ड वासियों द्वारा विभाग को जानकारी देने के बावजूद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान महिलाओं ने किया कार्यालय का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के वाॅर्ड नंबर चार कबीर मंदिर के पीछे 10 दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। समस्या से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नाराज वाॅर्ड की महिलाओं ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में पहुंच कर अपना रोष प्रकट करते हुए शिकायत दर्ज कराई।
सोमवार को दूषित पेयजल की किल्लत से परेशान वार्ड नंबर 4 के निवासी महिलाएं, बच्चे , बुजुर्ग पूर्व पार्षद प्रधान डॉ़ भीमराव अंबेडकर दलित विकास समिति के साथ जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक अधिकारी विभाग का घेराव किया और कहा कि हमारी समस्या का हल नहीं हुआ तो हम आगे कार्रवाई करेंगे।
पूर्व पार्षद डालचंद का कहना है कि अधिकारियों द्वारा केवल झूठा आश्वासन दिया जा रहा है 10 दिन बीत जाने के बावजूद वार्ड में स्वच्छ पेयजल लोगों को नहीं मिल पा रहा है जबकि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की नीति हर घर जल देने की है। इसके बाद भी गंदा पानी पीने के लिए दिया जा रहा है। वार्ड में प्रत्येक घर में कोई ना कोई सदस्य गंदा पानी पीकर बीमार हो रहा है। पेट की बीमारियां हो रही है। उल्टी, दस्त, इत्यादि लोग ग्रसित हैं। लोगों को कहना है कि अगर आज शाम तक ठीक प्रकार से पानी की नहीं आता है, तो कल एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एसडीओ वली मोहम्मद ने बताया कि आज शाम तक वाॅर्ड में पीने का पानी को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।