फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Director of private company accuses colleagues of cheating

निजी कंपनी के निदेशक ने साथियों पर लगाया ठगी का आरोप

Thu, 30 Sep 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Director of private company accuses colleagues of cheating
गुरुग्राम। मानेसर क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी की महिला निदेशक ने अपने पार्टनर व आईएमटी मानेसर सेक्टर-2 स्थित एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों पर ठगी का आरोप लगाते हुए मानेसर थाने में शिकायत दी है। आरोप है कि सभी ने मिलकर बैंक से फर्जी तरीके से क्रेडिट फैसिलिटी हासिल कर ली। शिकायत पर मानेसर थाने में साजिश के तहत ठगी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा-2 की टीम कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-48 सेंट्रल पार्क रिजोर्ट्स निवासी सावित्री यादव ने दी लिखित शिकायत में आईएमटी मानेसर सेक्टर-2 स्थित एचडीएफसी बैंक खाता के 5 अधिकारियों, भांगरौला स्थित मैकइरोल ऑयल टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी करमाकर पाठक, डायरेक्टर इंदू पाठक, फाइनेंस अकाउंट्स मैनेजर पर ठगी का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक उनका एक अपार्टमेंट सेक्टर-43 में भी है। अक्तूबर 2019 से शिकायतकर्ता भी मैकइरोल ऑयल टूल्स प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन

25 फीसदी की पार्टनरशिप ली थी
कंपनी के एमडी ने कुछ साल पहले संपर्क कर इनकी कंपनी में निवेश करने को कहा था, जिसके चलते अक्टूबर 2019 में शिकायतकर्ता ने कंपनी में 25 प्रतिशत की पार्टनरशिप ले ली और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में महिला को रखा गया। एमडी ने एचडीएफसी बैंक में लोन अप्लाई किया था जिसके लिए महिला ने पैकिंग क्रेडिट फेसिलिटीज लोन के नाम पर पर्सनल गारंटी दे दी। इसकी अवधिक 1 साल की थी और महिला ने सेक्टर-43 का अपार्टमेंट बैंक में गारंटी के तौर पर रख दिया लेकिन 20 फरवरी 2020 को आरोपी एमडी ने पैकिंग क्रेडिट फेसिलिटीज को कैश क्रेडिट लिमिट में बदलवाने के लिए बैंक में आवेदन किया, जिसकी महिला को कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से लौटने पर पता चला
मार्च 2020 में में बैंक ने ये बदल दिया और 7 साल की कैश क्रेडिट लिमिट दे दी। लॉकडाउन के चलते महिला अपने पति के साथ विदेश गई हुई थीं। कई माह बाद वापस आई तो उन्हें मामले के बारे में पता चला। महिला ने हैरानी जताई कि उसकी मर्जी के बगैर बैंक व आरोपी ऐसा कर सकते हैं। 12 मई 2021 को एचडीएफसी टीम ने जूम मीटिंग के दौरान बताया कि एमडी व इंदू पाठक ने बोर्ड रिजोल्यूशन दिया था जिसके आधार पर यह बदलाव किया गया लेकिन महिला का आरोप है कि इन्होंने फर्जी बोर्ड रिजोल्यूशन तैयार कर बैंक में दिया। परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस को दी।

जांच में सही पाए गए आरोप
आर्थिक अपराध शाखा की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके आधार पर बुधवार को मानेसर थाना में सभी के खिलाफ साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मानेसर थाना पुलिस ने केस की फाइल आगामी जांच व कार्रवाई के लिए फिर से आर्थिक अपराध शाखा के पास भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed