{"_id":"694edf6587e4a89aa10f4775","slug":"director-nabbed-from-chennai-airport-for-not-returning-pos-machines-worth-crores-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75545-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: करोड़ों की पीओएस मशीन नहीं लौटाने पर निदेशक को चेन्नई एयरपोर्ट से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: करोड़ों की पीओएस मशीन नहीं लौटाने पर निदेशक को चेन्नई एयरपोर्ट से दबोचा
विज्ञापन
-1.20 करोड़ रुपये की कीमत की मशीनों के गबन का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। करोड़ों रुपये की पीओएस (प्वांइट ऑफ सेल) मशीन बैंक को नहीं लौटाने पर आर्थिक अपराध शाखा-1 ने वेंडर कंपनी के निदेशक को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एलओसी जारी कराया था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। आरोपी की पहचान अर्जुन राजू (30) निवासी कोयंबटूर (तमिलनाडु) के रूप में हुई। आरोपी सर्वपोज ग्लोबल ई-सर्विस प्राइवेट लिमिटेड एवं सर्वटेक प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है।
आर्थिक अपराध शाखा-1 से जांच के बाद डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस को शिकायत मिली थी। जिसमें यूएसए की अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प के प्रतिनिधि ने कहा कि अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक भारत में एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। जो क्रेडिट कार्ड जारी करने, सर्विसिंग देने तथा संस्थागत जमा स्वीकार करने जैसी सेवाएं प्रदान करता है। बैंक द्वारा सर्वपोज ग्लोबल ई-सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के साथ पीएओएस टर्मिनल मशीनों को इंस्टॉल करने, परीक्षण करने एवं व्यापारियों को प्रशिक्षण देने के लिए करार किया था। जिसमें बैंक द्वारा वर्ष 2014 से 2019 के बीच कुल 1301 पीएओएस मशीनें वेंडर कंपनी को उपलब्ध करवाईं गई थीं। जिनकी कीमत 1,20,51,193 रुपये थी। वर्ष 2021 में बैंक ने पीएओएस मशीनों के इंस्टॉलेशन का कार्य सर्वटेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। जो कि सर्वपोज कंपनी की ही एक अन्य संबद्ध कंपनी थी। जून 2022 में बैंक एवं सर्वटेक कंपनी के बीच किया गया समझौता समाप्त हो गया, किंतु वेंडर कंपनी द्वारा बिना किसी वैध कारण के तथा दुर्भावनापूर्ण मंशा से बैंक की 1301 पीएओएस मशीनें बैंक को वापस नहीं की गईं और उन्हें अपने कब्जे में रखा गया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा-1 गुरुग्राम को सौंपी गई है। आर्थिक अपराध शाखा-1 ने मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ पांच दिसंबर को लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवाया और आरोपी को चेन्नई एयरपोर्ट, तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया।