फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Direct contest between Congress and BJP in Gurugram Municipal Corporation

Gurugram News: गुरुग्राम नगर निगम में कांग्रेस व भाजपा का सीधा मुकाबला

Tue, 18 Feb 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Direct contest between Congress and BJP in Gurugram Municipal Corporation
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। गुरुग्राम नगर निगम के लिए मेयर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा से सीधी टक्कर होगी। जबकि, मानेसर में चार मेयर पद के लिए लोगों ने नामांकन किया है।
सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण सभी नामांकन अधिकारियों के पास उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही। मानेसर नगर निगम के कुल 20 वार्ड में पार्षद चुनाव के लिए सोमवार को 141 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नगर पालिका फर्रुखनगर के कुल 16 वार्ड में पार्षद चुनाव के लिए 41 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। नगरपरिषद पटौदी जाटौली मंडी में अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में है। सुबह मेयर और पार्षद उम्मीदवारों से धूमधाम से नामांकन किया। विधायक मुकेश शर्मा सोमवार को कंपनी बाग में भाजपा के मेयर एवं पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन एवं जनसभा के आयोजन में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मेयर प्रत्याशी राज रानी मल्होत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव, विधायक बिमला चौधरी, वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा की जीत से गुरुग्राम के विकास को नई गति मिलेगी और केंद्र, राज्य एवं नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार शहर में अभूतपूर्व बदलाव लाएगी। इससे पहले विधायक मुकेश शर्मा ने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ गुरुग्राम से भाजपा की मेयर प्रत्याशी राज रानी मल्होत्रा के नामांकन दाखिल कराया। ---
विज्ञापन

---
कांग्रेस की सीमा पैदल मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए दाखिल किया नामांकन पत्र गुरुग्राम नगर निगम से कांग्रेस की टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ रही सीमा पाहुजा ने शिवपुरी से मिनी सचिवालय तक पैदल मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व शिवपुरी स्थित कार्यालय पर हवन-यज्ञ किया। प्रभारी करण सिंह दलाल व सहप्रभारी अशोक बुवानीवाला ने दिया जीत का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सीमा के पास ज्यादा संपत्ति-
गुरुग्राम नगर निगम के मेयर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को एफिडेविट देकर अपनी संपत्ति सार्वजनिक कर दी है। भाजपा प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा के पास 36.82 लाख की चल संपत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी सीमा पाहुजा के पास 4.68 करोड़ की चल संपत्ति है। राजरानी के पास 35 लाख रुपये तो सीमा के पास 72 लाख का सोना है। दोनों के पास कोई वाहन नहीं है। राजरानी के पति तिलकराज मल्होत्रा के पास मर्सिडीज बेंज के साथ तीन वाहन है। दोनों पर कोई केस दर्ज नहीं है।
---
सोहना नगरपरिषद चेयरपर्सन उपचुनाव 5 ने दाखिल किये नामांकन
सोहना नगरपरिषद चेयरपर्सन उपचुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। जिनमें भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार भी शामिल हैं। जिन्होंने अपने नेताओं व समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नगरपरिषद चेयरपर्सन उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। भाजपा उम्मीदवार प्रीति बागड़ी, कांग्रेस उम्मीदवार ललिता के अलावा दो उम्मीदवारों ने निर्दलीय पर्चा भरा है। जिनमें मोनिका व धर्मवती शामिल हैं। जबकि सुरेश कुमारी ने कांग्रेसी उम्मीदवार ललिता के साथ कवरिंग पर्चा दाखिल किया है। भाजपा उम्मीदवार प्रीति बागड़ी के साथ सोहना विधायक तेजपाल तंवर व चुनाव प्रभारी कर्मबीर सैनी भी मौजूद रहे। सोहना परिषद चुनाव में दोनों पूर्व प्रत्याशी पुनः आमने सामने होंगी। कांग्रेस उम्मीदवार ललिता सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। जिन्होंने एमबीए तक की पढ़ाई की हुई है। निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका एमसीए शिक्षित हैं। भाजपा उम्मीदवार प्रीति बागड़ी बीकॉम पास है। धर्मवती मैट्रिक तक शिक्षा ली हुई है।
----
नगरपरिषद पटौदी जाटौली मंडी में अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान-
पटौदी। नगरपरिषद पटौदी जाटौली मंडी चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र अंतिम दिन 9 अध्यक्ष पद के लिए तथा 76 पार्षद के लिए नामांकन पत्र भरे गए है। चुनाव अधिकारी दिनेश के अनुसार नगरपरिषद पटौदी जाटौली मंडी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में पूर्व विधायक रामबीर सिंह, राजरानी चौधरी, सुधीर चौधरी, सुभाष चंद, हरिओम, प्रवीण कुमार, आरती, निशा व मुरारी लाल ने नामांकन किया है। बीते शुक्रवार व शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 9 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। अब अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी है। पार्षद पद के लिए शुक्रवार व शनिवार को कुल 33 नामांकन पत्र भरे गए थे। अंतिम दिन सोमवार को 76 प्रत्याशियों ने पत्र भरा है। अब चुनाव मैदान में पार्षद के लिए 109 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे।

---
सोहना नगर परिषद प्रधान उपचुनाव
प्रीति भारतीय जनता पार्टी, ललिता कांग्रेस, मोनिका निर्दलीय, सुरेश कुमारी- कांग्रेस(कवरिंग कैंडिडेट) व धर्मवती निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
---
मानेसर नगर निगम मेयर पद की सूची
सुंदर लाल भारतीय जनता पार्टी, कर्मबीर भाजपा के कवरिंग कैंडिडेट, विजय सिंह चौहान निर्दलीय, डॉ. इंद्रजीत यादव निर्दलीय,चरण सिंह निर्दलीय प्रत्याशी डॉ इंद्रजीत यादव के कवरिंग कैंडिडेट, नीरज यादव कांग्रेस, मिथिलेश यादव कांग्रेस प्रत्याशी की कवरिंग कैंडिडेट।
-
नगर पालिका फर्रुखनगर चेयरमेन पद की सूची
प्रमोद यादव, अशोक कुमार,अभिषेक शर्मा, महेश कुमार, पिंकी, कूड़ु राम सैनी,जसवंत सिंह, बीरबल,प्रवीण सैनी व पवन कुमार। सभी प्रत्याशी निर्दलीय है।

गुरुग्राम नगर निगम मेयर
राज रानी मल्होत्रा से भारतीय जनता पार्टी व सीमा पाहुजा कांग्रेस से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed