{"_id":"64f0ce783789fdd6f50e83c6","slug":"dipesh-selected-in-haryana-football-under-14-team-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-871232-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दीपेश का हरियाणा फुटबॉल अंडर 14 टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दीपेश का हरियाणा फुटबॉल अंडर 14 टीम में चयन
Thu, 31 Aug 2023 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह के दीपेश का सब जूनियर अंडर 14 हरियाणा फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। वह आगामी 3 सितंबर से पश्चिम बंगाल के मालदा शहर में होने जा रही बीसी राय चैंपियनशिप में हरियाणा अंडर 14 टीम सदस्य के रूप में साथ भाग लेंगे। जिलेवासियों ने दीपेश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित व सह अध्यक्ष मनोज छोक्कर ने संयुक्त रूप से बताया कि तावडू उपमंडल के गांव कोटा खण्डेवला के रहने वाले फुटबॉल खिलाड़ी दीपेश ने 11 से 13 अगस्त तक गुरुग्राम देवीलाल स्टेडियम में ट्रायल में भाग लिया था। ये लगभग 80 फुटबॉल खिलाड़ियों का शिविर था। इसके बाद 23 से 31 अगस्त तक भोंडसी के एक विद्यालय के मैदान में आयोजित शिविर के दौरान 22 खिलाड़ियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा अंडर-14 चयनित टीम पश्चिम बंगाल के मालदा शहर में आगामी 3 सितंबर से होने जा रही बीसी राय चैंपियनशिप में भाग लेगी। दीपेश पिछले दो साल से फुटबॉल खेल रहा है। सुबह-शाम कड़ी मेहनत के बल पर ही उन्होंने टीम में अपनी जगह बनाई है। जिला फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष अमित ने दीपेश के हरियाणा टीम में चयन होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दीपेश ने भी उनकी प्रतिभा को निखारने में सहयोग करने वाले अपने परिजन, गांव कोटा के समाजसेवी धर्मपाल राठी सहित अपने कोच पवन का आभार व्यक्त किया है।