{"_id":"65e4c3f97cf008f6ad0c9f1e","slug":"digital-boards-will-be-installed-in-10-government-schools-of-the-district-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-26590-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले के 10 सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे डिजिटल बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले के 10 सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे डिजिटल बोर्ड
विज्ञापन
विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में आसानी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सीएसआर के तहत जिले के 10 सरकारी स्कूलों में डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। स्कूलों में डिजिटल बोर्ड लगने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में आसानी होगी और शिक्षक भी बोर्ड पर विभिन्न विषय को पढ़ा सकेंगे। जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही सीएसआर के फंड से स्कूलों को डिजिटल बोर्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे।
शिक्षा विभाग ने ई-अधिगम और ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा दिया है। इन बोर्डाें पर सीडी या अन्य डिवाइस के जरिये पढ़ाई करवाई जाती है। इससे शिक्षकों को भी शिक्षण कार्य में आसानी हो रही है और वे विषय वस्तु की विद्यार्थियों को बारीकी से जानकारी दे पा रहे हैं। डिजिटल बोर्ड के माध्यम से बच्चों के लिए इंटरनेट से ऑडियो-विज़ुअल सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है और इससे कक्षा में सभी बच्चे एक साथ विषय संबंधित जानकारी देख व पढ़ सकते हैं। समग्र शिक्षा गुरुग्राम से सहायक परियोजना समन्वयक विजयपाल ने बताया कि जिले से जिन स्कूलों में डिजिटल बोर्ड की आवश्यकता है, जिला प्रशासन द्वारा सीएसआर के तहत उक्त स्कूलों में बोर्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिले के 10 स्कूलों में डिजिटल बोर्ड लगवाए जाने हैं। स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही स्कूलों में डिजिटल बोर्ड को इंस्टॉल करवाने की प्रक्रिया की जाएगी।