फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DHBVN releases new concessional electricity tariff

Gurugram News: डीएचबीवीएन ने जारी किया नया रियायती बिजली टैरिफ

Wed, 07 Jan 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
DHBVN releases new concessional electricity tariff
गो सेवा आयोग में पंजीकृत गोशालाओं को 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से होगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने पंजीकृत गोशालाओं को दी जाने वाली रियायती बिजली दरों को लेकर नया सेल्स सर्कुलर जारी किया है। यह सर्कुलर मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जारी किया गया है, जिसके अनुसार एक ही पंजीकरण संख्या वाली अलग-अलग स्थानों पर स्थित गोशालाओं को अलग-अलग बिजली कनेक्शन दिए जा सकेंगे।
प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार, अब हरियाणा गो सेवा आयोग में पंजीकृत गोशालाओं को 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। शेष राशि राज्य सरकार से सब्सिडी के रूप में दावा की जाएगी। यह सब्सिडी केवल मीटर आधारित वास्तविक बिजली खपत पर ही देय होगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया है कि रियायती टैरिफ का लाभ केवल उन्हीं गोशालाओं को मिलेगा, जो हरियाणा गो सेवा आयोग में विधिवत पंजीकृत होंगी। बिजली निगम द्वारा नए टैरिफ में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दरें बिजली शुल्क, नगर कर, पंचायत टैक्स और एफपीपीएएस से अलग होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed