फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DHBVN MD reviews important power projects

Gurugram News: डीएचबीवीएन के एमडी ने महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं की समीक्षा की

Mon, 09 Feb 2026 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
DHBVN MD reviews important power projects
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य निगम की प्रमुख बिजली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। बैठक में बिजली क्षेत्र से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख एजेंडों में जारी टेंडरों की स्थिति, स्मार्ट ग्रिड परियोजना के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) की नियुक्ति, स्मार्ट मीटर से संबंधित टेंडर प्रक्रिया और मीटरों से जुड़ा वह मामला शामिल रहा, जिसे एचपीपीसी को भेजा गया है। इसके अलावा टाटा के दायरे में शेष कार्यों एवं टेंडरों की समीक्षा, आश्वासन समिति के एजेंडे और बजट व्यय की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस बैठक में निदेशक (ऑपरेशन) विपिन गुप्ता, मुख्य अभियंता वी.के. अग्रवाल, अतुल पसरीजा, कृष्ण स्वरूप, राजेंद्र सभरवाल, वित्त सलाहकार सुशीला कुमारी, अरुण कुमार सहित संबंधित अधीक्षण और कार्यकारी अभियंता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed