{"_id":"68f13ed2a137efc844017b15","slug":"dhanteras-markets-shine-with-hope-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69916-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : उम्मीदों की चमक से जगमग बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : उम्मीदों की चमक से जगमग बाजार
विज्ञापन
आसमान छू रहीं सोने-चांदी की कीमतें मगर विक्रेताओं में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं मगर विक्रेताओं में उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि बढ़ती कीमतों के ट्रेंड को देखते हुए लोग सोने पर निवेश करेंगे, साथ ही शादियों के सीजन के लिए खरीदारी होगी।
बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के स्वर्ण बाजार में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 118400 रुपये थी जबकि चांदी 197000 रुपये प्रति किलो रही। बताया जा रहा है कि इस साल सोने का दाम एक साल के भीतर 60 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले तीन सालों में सोने की कीमतों में 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। धनतेरस पर सोने की दरों में इस रिकॉर्ड वृद्धि के बावजूद स्वर्ण व्यापारी उत्साहित हैं कि धनतेरस की खरीदारी के लिए उनके यहां बुकिंग हुई है।
धनतेरस और दिवाली पर गहनों की खरीदारी पर कई तरह की छूट और आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। मॉल मैनेजर मनोज पुनिया ने बताया कि धनतेरस से पहले चांदी के काफी आइटम यहां बिक चुके हैं। चांदी में कीमतों की वृद्धि का ट्रेंड देखते हुए लोगों ने खरीदा। चांदी के कई आइटम आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं। कुछ ब्रांड ने गहनों पर जीरो मेकिंग चार्ज के ऑफर रखे हैं तो कुछ ने 50 प्रतिशत की छूट रखी है। किसी ने सोने के गहने पर 50 प्रतिशत, हीरे के गहने पर 50 प्रतिशत और पोलकी पर फ्लैट 30 प्रतिशत के मेकिंग चार्ज की छूट रखी है। अलावा कुछ ज्वेलर्स ने एक तय रकम की खरीदारी पर ड्रा से पुरस्कार रखे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
कीमतें ज्यादा हैं मगर सोना सूरज की तरह चमकने को तैयार है। इस बार लाइटवेट ज्वेलरी की बहुत सारी वेराइटियां आई हैं। एक साल में सोने की कीमत 60 प्रतिशत बढ़ी है। - डॉ. मंदीप किशोर गोयल, स्वर्ण व्यापारी, सदर बाजार
कीमतें ज्यादा होने से फर्क नहीं पड़ा है। बाजार में खरीदारी हो रही है। शादियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए भी काफी संख्या में लोगों ने बुकिंग कराई है। सोने और चांदी के सिक्कों की भी मांग है। - दीना नाथ मनचंदा, स्वर्ण व्यापारी, सदर बाजार
अभी तो नौ कैरेट पर भी हॉलमार्क दिए जाने की चर्चा है। सोने का भाव आसमान पर है तो लोग कम कैरेट के गहने भी लेंगे। मैंने तो चांदी का सिक्का ले लिया है। धनतेरस के दिन भी कोई हल्की फुल्की चीज लूंगी। - मधु कटारिया, खरीदार
चांदी का एक सिक्का भी दो हजार रुपये से कम में नहीं आएगा। मध्यमवर्गीय परिवार के लिए त्योहार की रीत कायम रखना भी मुश्किल है। मैं तो धनतेरस पर बर्तन ही खरीदूंगी। - मीना गर्ग, खरीदार