{"_id":"695aa871ba9bb826c004b7ce","slug":"dhani-jherawali-beat-rampur-cricket-club-by-8-runs-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-76303-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ढाणी झेरावाली ने रामपुर क्रिकेट क्लब को 8 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ढाणी झेरावाली ने रामपुर क्रिकेट क्लब को 8 रन से हराया
विज्ञापन
22वें क्रिकेट महामुकाबले में रविवार को हुए तीन रोमांचक मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब भोडाकलां के तत्वावधान में आयोजित 17 दिवसीय 22वें क्रिकेट महामुकाबले के अंतर्गत तीन रोमांचक मैच खेले गए। पहला मुकाबला ढाणी झेरावाली क्रिकेट क्लब और रामपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ढाणी झेरावाली क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुर क्रिकेट क्लब की टीम 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए चंद्रपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला टीसीपीएल क्रिकेट क्लब और बीबीसी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। टीसीपीएल क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 101 रन बनाए। जवाब पारी में बीबीसी क्रिकेट क्लब की टीम ने 5.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहित खत्री को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरा मुकाबला बीबीसी क्रिकेट क्लब और रामपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रामपुर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीबीसी क्रिकेट क्लब ने 4.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 74 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। बीबीसी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी कपिल ने 18 गेंदों पर 4 छक्के और 8 चौकों की मदद से 61 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के प्रधान छत्रपाल चौहान, संदीप कुमार, राजेन्द्र फौजी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।