फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dfgsfdg

Gurugram News: नववर्ष पर भादस गांव में अलाव बना आपसी भाईचारे का माध्यम

Thu, 01 Jan 2026 04:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
dfgsfdg
नगीना। नववर्ष के अवसर पर गांव भादस में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए ग्रामीणों ने अलाव का सहारा लिया। सर्द मौसम में दिनभर की दिनचर्या से निवृत्त होकर ग्रामीण एक सामूहिक स्थान पर एकत्रित हुए और अलाव के चारों ओर बैठकर आपसी संवाद किया। ठंड से राहत पाने के साथ-साथ इस आयोजन ने गांव में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे के सुख-दुख साझा किए और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
विज्ञापन

समाजसेवी मोहम्मद साजिद भादस ने कहा कि इस तरह की पहल ग्रामीण समाज को जोड़ने का काम करती है। अलाव के आसपास बैठकर लोग न केवल ठंड से बचाव करते हैं, बल्कि आपसी संबंधों को भी मजबूत बनाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हर ऋतु प्रकृति की अनमोल देन है और सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। इस मौके पर जावेद भादस, डॉ. यामीन, यासीन भादस, फजरुद्दीन भादस, जाकिर उर्फ कलवा, खुर्शीद भादस, साजिद भादस, तैय्यब करहेड़ी, इखलास भादस सहित अनेक सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed