फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dfgsfdg

Gurugram News: हथीन में सफाई व्यवस्था चरमराई, लगे कूड़ों के ढेर

Sun, 02 Nov 2025 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
dfgsfdg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हालत यह बने हुए हैं शहर के सभी 14 वार्डों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शिकायतों के बावजूद कूड़े के ढेर नहीं उठाए जा रहे हैं। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य बाजार के प्रवेश द्वार खिड़की दरवाजे के निकट तालाब के किनारे गंदगी फैली हैं। यह स्थल नगर पालिका कार्यालय से मात्र पांच सौ मीटर दूर है। नगर पालिका का स्टाफ इस स्थल से रोजाना गुजरता है। कूड़े के ढेर उठाने की कोई व्यवस्था नही की गई है। जब तब कूड़े के ढेरों में आग भी लगी मिलती है। जिससे कूड़े का निस्तारण होता है। इसी प्रकार जोगी चौपाल के सामने प्रतिदिन कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
बास मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर एक में खोन्टा मन्दिर वाले रोड पर मिट्टी भरा कूड़ा पड़ा है। इस कारण मन्दिर की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी धूल के बीच से निकलना पड़ रहा है। क्षेत्र के निवासी गजराज जांगिड़ ने संबंधित रोड की सफाई कराने एवं कूड़े उठाने की मांग की है। बस अड्डा क्षेत्र में भी नियमित रूप से सफाई नही की जा रही है। पलवल रोड की डिवाइडर पटरी पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वार्ड नंबर एक से लेकर 14 वार्डों तक सभी मुख्य स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा हथीन मण्डल के महामंत्री हरकेश शर्मा ने सफाई अव्यवस्था को लेकर नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार से बात की । उन्होंने सचिव को कहा कि सफाई का विशेष अभियान चलाकर सभी स्थानों से कूड़ा उठाया जाए। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी स्थानों से कूड़े उठवाने के निर्देश स्टाफ को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed