फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Development works to be undertaken in Nainwal; relief from dilapidated lanes

Gurugram News: नैनवाल में होंगे विकास कार्य, जर्जर गलियों से मिलेगी राहत

Sat, 09 May 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Development works to be undertaken in Nainwal; relief from dilapidated lanes
दीपक वर्मा
विज्ञापन

मानेसर। मानेसर नगर निगम की ओर से गांव नैनवाल में विकास कार्यों को लेकर योजना तैयार की गई है। गांव की जर्जर गलियों और खराब सीवर व्यवस्था को सुधारने के लिए निगम करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये खर्च करेगा। इस परियोजना के तहत गांव की मुख्य गलियों का निर्माण और मरम्मत कार्य कराया जाएगा।


गांव की कई गलियां लंबे समय से टूटी हुई हैं, जिसके कारण लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गलियों में जलभराव से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कई जगह सीवर व्यवस्था सही नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन




इन समस्याओं को देखते हुए नगर निगम ने गांव की गलियों और सीवर व्यवस्था को सुधारने का फैसला लिया है। निगम की ओर से इस कार्य का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और निर्माण कार्य का जिम्मा ठेकेदार को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया जल्द ही गांव में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव की सड़कें बेहतर होंगी और जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी। इससे लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों को आने-जाने में भी सुविधा होगी।



क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए गांव की अंदरूनी सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही गंदे पानी की निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नालों का निर्माण भी कराया जाएगा। लंबे समय से गलियों में जलभराव और गंदा पानी बहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जल्द ही इलाके में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

- दया राम, पार्षद, वार्ड नंबर 16, नगर निगम मानेसर



गांव की अंदरूनी सड़कों को बेहतर बनाने के लिए करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इस काम का एस्टीमेट तैयार कर लिया है और निर्माण कार्य का जिम्मा ठेकेदार को सौंप दिया गया है। जल्द ही गांव में सड़क निर्माण और सुधार कार्य शुरू किया जाएगा।
-मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed