फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Development works should be expedited: Rao Narbir Singh

विकास कार्यों में लाई जाए तेजी : राव नरबीर सिंह

Sat, 12 Sep 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Development works should be expedited: Rao Narbir Singh
कैबिनेट मंत्री ने हयातपुर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, सेवा गतिव
नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

नंबर गेम - 366 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्यिक मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शनिवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान वार्ड एक से 18 तक चल रहे 366.40 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में सड़क, सीवर, ड्रेनेज और जलापूर्ति सहित अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों की जानकारी ली गई। मंत्री ने सड़क निर्माण के दौरान रोड लेवल का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य बारिश में जलभराव रोकना है। उन्होंने सीवर मेनहोल के ढक्कनों का लेवल भी सड़क के बराबर रखने के निर्देश दिए। इससे नागरिकों को परेशानी और जल निकासी प्रभावित नहीं होगी। शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ड्रेनेज परियोजनाओं की समीक्षा हुई। इनमें वार्ड नौ, 16, आठ और चार में चल रहे कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत कई करोड़ रुपये है और पूर्णता तिथियां 2026-2027 तक निर्धारित हैं।
विज्ञापन


सड़क और ग्रामीण विकास परियोजनाएं
सड़क निर्माण और पुनर्निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। वार्ड 15 में बानी स्क्वायर मार्केट से साउथ सिटी-2 तक मॉडल रोड का कार्य 1.83 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीवर और जलापूर्ति के कार्य प्रगति पर हैं। धनकोट में सीवरेज सिस्टम पर आठ करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहे हैं। पलड़ा गांव में जलापूर्ति पाइपलाइन और सीवर लाइन के कार्य भी जारी हैं। सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बेगमपुर खटौला गांव में दो एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण हो रहा है। इसकी लागत 6.94 करोड़ रुपये है और 31 दिसंबर 2026 तक ट्रायल रन का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
सेवा संकल्प अभियान में जन भागीदारी का किया आह्वान
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने सेवा संकल्प अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सेवा भाव से जोड़ना है। मंत्री शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के खेड़की दौला मंडल के हयातपुर गांव में अभियान की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना को प्राथमिकता दें। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना चाहिए। राव नरबीर सिंह ने रक्तदान, स्वच्छता, पौधारोपण और स्वास्थ्य जांच जैसी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने को कहा। उन्होंने आमजन, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। ब्यूरो

कैबिनेट मंत्री ने हयातपुर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, सेवा गतिव

कैबिनेट मंत्री ने हयातपुर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, सेवा गतिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed