फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Development in the field of solar energy will gain momentum

Gurugram News: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को मिलेगी गति

Fri, 30 May 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Development in the field of solar energy will gain momentum
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी और नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन के बीच हुआ करार
विज्ञापन

इस समझौते से एक नवीकरणीय ऊर्जा इन्क्यूबेशन सेंटर की होगी स्थापना


मयंक तिवारी

गुरुग्राम। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (एनआईएसई) और नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) के बीच एक करार हुआ है। जिसके तहत इन्क्यूबेशन केंद्र खोला जाएगा। जो नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह साझेदारी मुख्य रूप से सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, उभरती हुई नवीकरणीय ऊर्जा तकनीकों और स्वच्छ तकनीकी स्टार्टअप व कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए है। करार के दौरान डॉ. मोहम्मद रिहान, महानिदेशक (एनआईएसई) और सुब्रह्मण्यम पुलिपाका, सीईओ (एनएसईएफआई) की ओर से संतोष कुमार सारंगी, सचिव, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की मौजूदगी में यह करार हस्ताक्षरित किया गया। इस दौरान सुदीप जैन, अपर सचिव, जेवीएन सुब्रमण्यम, संयुक्त सचिव, राजेश कुल्हारी, संयुक्त सचिव, डॉ. जय प्रकाश, उप महानिदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन




क्या है इन्क्यूबेशन सेंटर

इन्क्यूबेशन सेंटर एक ऐसा केंद्र है जो नए स्टार्टअप और छोटे व्यवसायों को विकसित होने में मदद करने के लिए समर्थन और सुविधाएं प्रदान करता है। इसके खुलने से पूरे देश का युवा ऊर्जा के क्षेत्र में जो भी शोध करना चाहता तो यहां पर कर सकता है। इसके लिए सभी खर्च भारत सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (एनआईएसई) और नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) के बीच एक करार हुआ है। जिसके तहत इन्क्यूबेशन केंद्र खोला जाएगा। इससे ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।
- डॉ. मोहम्मद रिहान, महानिदेशक, राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed