फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Despite apologizing in the Panchayat, the fight

Gurugram News: पंचायत में माफी मांगने के बावजूद की मारपीट

Tue, 25 Apr 2023 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Despite apologizing in the Panchayat, the fight
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में झगड़ा होने के बाद भरी पंचायत में माफी मांगने के बावजूद एक परिवार पर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पंचायत में मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नाथुपुर के राजेंद्र ने कहा कि उसकी भैंस की डेयरी है। गत 19 अप्रैल को उनके बेटे आशीष की पड़ोस में रहने वाले नितेश से कहासुनी हो गई थी। इस बात को लेकर 21 अप्रैल को नितेश व उसके पिता बिजेंद्र, भाई गौरव व चाचा धर्मेंद्र उर्फ गोली व सुरेंद्र उर्फ सुली ने पंचायत बुला ली। एक ही परिवार के सदस्य होने के कारण उन्होंने अपने बेटे आशीष से माफी मंगवा दी और मामले को रफा-दफा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि नितेश ने माफ करने की बजाय यह कहते हुए उन पर हमला कर दिया कि वह बदला लेंगे। इस दौरान धर्मेंद्र, सुरेंद्र समेत अन्य लाठी-डंडे लेकर आ गए और उनसे मारपीट करने लगे। इस घटना में पंचायत में मौजूद लोगों ने उनका बीच बचाव कराया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। पंचायत में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाकर नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह इलाज करा रहे थे। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed