फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Depot management learns a lesson after the accident... bus keys to be kept in the inspector's pocket from now on.

Gurugram News: हादसे के बाद डिपो प्रबंधन ने लिया सबक... अब इंस्पेक्टर की जेब में रहेगी बस की चाबी

Sat, 13 Jun 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Depot management learns a lesson after the accident... bus keys to be kept in the inspector's pocket from now on.
रोडवेज की प्रशिक्षण बस से प्रशिक्षु द्वारा चार को कुचलने का मामला
विज्ञापन

अब बटन दबाने से नहीं चाबी से स्टार्ट होंगी प्रशिक्षण केंद्र की रोडवेज बसें
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खांडसा में शुक्रवार की दोपहर गुरुग्राम डिपो के प्रशिक्षण केंद्र की रोडवेज बस से प्रशिक्षु चालक द्वारा चार लोगों को कुचलने के हादसे सबक लेते हुए डिपो प्रबंधन सतर्क हो गया है। अब बसों की चाबी ट्रेनिंग इंस्पेक्टर की जेब में ही रहेंगी। इसके अलावा अब ये बसें बिना चाबी के चालू नहीं होंगी। बता दें अब तक प्रशिक्षण केंद्र की रोडवेज बसें सिर्फ बटन दबाने से ही चालू हो जाती हैं।
शुक्रवार को हुए हादसे की जांच में सामने आया है कि ट्रेनिंग इंस्पेक्टर जब अन्य प्रशिक्षु चालकों के साथ खाना खा रहे थे तब आरोपी प्रशिक्षु बस को चालू करके ले गया था। चाबी से बस चालू न होने की व्यवस्था की वजह से आरोपी ने बस को केवल बटन से ही स्टार्ट कर लिया था। फिलहाल हादसे के चलते बस को सेक्टर-10 थाने की पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रशिक्षण केंद्र की रोडवेज बसों में चाबी से स्टार्ट होने की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने या लंच ब्रेक के दौरान बस की चाबी ट्रेनिंग इंस्पेक्टर के पास ही रहेगी। इससे कोई दूसरा व्यक्ति बस को स्टार्ट नहीं कर सकेगा। -सुरेश कुमार, प्रभारी, प्रशिक्षण केंद्र गुरुग्राम डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव, प्रशिक्षण बस की चपेट में आ गया था व्यक्ति
इस प्रशिक्षण बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, हादसे में घायल हुए अन्य तीन लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। वहीं, हरियाणा रोडवेज की प्रशिक्षण बस का ट्रेनी चालक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सेक्टर-10 थाने के सब इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed