फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Department strict on sex determination, notice issued to two radiologists

Gurugram News: लिंग जांच पर विभाग सख्त, दो रेडियोलॉजिस्ट को नोटिस

Fri, 22 May 2026 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Department strict on sex determination, notice issued to two radiologists
मानक पूरे नहीं पाए जाने पर की जा रही कार्रवाई
विज्ञापन


सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। जिले में लिंग जांच के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने अनियमितताओं के आरोप में बसई और सोहना स्थित दो रेडियोलॉजिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीते दिनों लिंग बताने के मामले में एक रेडियोलॉजिस्ट को रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


जानकारी के अनुसार जिले में संचालित 386 अल्ट्रासाउंड केंद्रों की लगातार निगरानी हो रही है। अप्रैल से अब तक करीब 260 लैब का निरीक्षण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हर दिन तीन से चार लैब की जांच कर रही हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत मानक न पूरे पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन



गर्भवती की जांच के लिए ओपीडी पर्ची अनिवार्य




स्वास्थ्य विभाग पीसी व पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी ने स्पष्ट किया है कि गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए ओपीडी पर्ची होना अनिवार्य है। यदि कोई निजी लैब संचालक बिना ओपीडी पर्ची के गर्भवती की जांच करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह व्यवस्था जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए की गई है। गर्भवती को सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना पहचान पत्र भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी बढ़ा दी गई

शहर में लिंगानुपात सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रसव पूर्व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी सख्ती के चलते विभाग ने वर्ष 2025 अब तक 14 एमटीपी और दो पीएनडीटी केंद्रों पर दबिश देकर कार्रवाई की थी।


जिले में लिंग जांच के मामलों में कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में दो रेडियोलॉजिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीते दिनों खांडसा रोड पर भी एक रेडियोलॉजिस्ट को लिंग बताने के मामले में पकड़ा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-
डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed