फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dengue knocked in the district, three patients were found

Gurugram News: जिले में डेंगू की दस्तक, तीन मरीज मिले

Tue, 25 Jul 2023 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 25 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dengue knocked in the district, three patients were found
अभियान के अंतर्गत 11548 घरों में जांच , 62 को नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। नागरिक अस्पताल में बुखार पीड़ित 58 मरीजों की खून की जांच में सोमवार को तीन लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। डेंगू की पुष्टि से सभी मरीजों व तीमारदारों समेत नागरिक अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई उनमें एक डूंडाहेड़ा, दूसरा वजीराबाद और तीसरा बिलासपुर का निवासी है।
डेंगू व मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी ने बताया कि इस वर्ष में पहली बार डेंगू पॉजिटिव के तीन मरीजों का मामला प्रकाश में आया है। नागरिक अस्पताल में डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए एक रिजर्व वॉर्ड बनाया गया है। एक मरीज में डेंगू का प्रभाव अधिक होने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, दो मरीजों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के अंदर पिछले वर्ष डेंगू से बिगड़े हुए हालात का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। रोजाना अभियान चलाकर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहा है। सोमवार को अभियान के अंतर्गत 11548 घरों की जांच की गई। वहीं, 62 घरों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही अन्य को चेतावनी दी गय है। वहीं, अभियान के तहत 213 घर में मच्छरों का लार्वा पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed