फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dengue cases five times in five years

Gurugram News: पांच साल में पांच गुना हुए डेंगू के मामले

Tue, 27 Jun 2023 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases five times in five years
वर्ष 2018 में मिले थे 93 मामले, 2022 में 440 , आगामी एक सप्ताह तक अलर्ट
विज्ञापन

बरसात के साथ मामले बढ़ने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बरसात के कारण जिले में डेंगू के मामलों की चिंता बढ़ने लगी है। बीते पांच साल में डेंगू के मामलों में पांच गुना बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में विभाग ने लोगों को बरसात के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी है।
जिले में जारी डेंगू मलेरिया सर्वे में अब तक 10 लाख घरों की जांच की जा चुकी है। हालांकि अभी तक कोई डेंगू संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते पांच वर्ष में अधिकतम 39 लाख घरों की जांच में ही अधिकतम 440 मामलों की पुष्टि बीते वर्ष हुई है। ज्यादातर मामलों की पुष्टि जुलाई से अगस्त माह के बीच हुई है। ऐसे में आगामी माह में स्वास्थ्य अधिकारी लोगों को डेंगू से सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2018 में जिले में 39 लाख से अधिक घरों की जांच की गई। इस दौरान जिले में केवल 93 मामलों की पुष्टि हुई। हालांकि बीते वर्ष 39 लाख घरों की जांच पर जिले में पांच गुना 440 मामलों की पुष्टि हुई। ऐसे में बरसात के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने बीते वर्ष के मुकाबले अब तक लगभग एक चौथाई मामलों की जांच पूरी कर ली है। हालांकि अभी तक कोई डेंगू पीड़ित नहीं मिला है। विभागीय विश्लेषण के मुताबिक आगामी दस दिन चिंताजनक है। जुलाई माह की शुरुआत में ही डेंगू के मामलों की तेजी से पुष्टि होती है। विभाग आगामी दिनों में जांच सर्वे दोगुना करने की तैयारी में है।


बीते वर्ष जिले में एक भी मलेरिया का केस नहीं मिला। डेंगू के मामलों पर भी लगाम लगाने के लिए समय से पहले ही सर्वे शुरू कर दिया गया। जुलाई माह में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। लार्वा पनपने से रोकने में मदद करने पर डेंगू के मामलों को रोका जा सकता है। लोगों से अपील है कि वह डेंगू को रोकने में मदद करें। घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें। इससे डेंगू का मच्छर पनपता है। - ड़ॉ. जय प्रकाश, प्रभारी डेंगू मलेरिया रोकथाम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed