फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demonstration of sanitation workers at the corporation office, gradual hunger strike begins

Gurugram News: निगम कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

Mon, 25 Sep 2023 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of sanitation workers at the corporation office, gradual hunger strike begins
ठेका समाप्त करने के विरोध में 15 अक्तूबर को करेंगे रैली
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का ठेका समाप्त करने के विरोध में सोमवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसी के साथ 29 सितंबर तक क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी गई है। 15 अक्तूबर को अपनी मांगों को लेकर रोहतक में रैली निकालने की घोषणा भी की गई है। कर्मचारी नेताओं ने आयुक्त के नाम संबोधित आंदोलन का नोटिस अतिरिक्त आयुक्त अमरदीप सिंह को सौंपा।
सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से सफाई कार्य में ठेकों में लगे 3480 सफाई कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। इनको विभागीय रोल पर लिया जाना चाहिए। रुका हुआ वेतन दिलवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि प्रदेश में पालिका, परिषद, निगम एवं अग्निशमन कर्मचारियों की छंटनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ऑपरेशनल मेंटेनेंस, वर्क आउट सोर्स, डोर टू डोर व वाटर सप्लाई, सिविल वर्क व मैकेनिकल ब्रांच, लिपिक वर्गीय कार्यों एवं अग्नि शमन विभाग में ठेकों को समाप्त करे, अनुबंध, दैनिक वेतन भोगी, पार्ट टाइम, पार्ट 2 में लगे सभी ग्रुप सी ग्रुप डी सफाई सीवर कर्मचारियों को पक्का करे। मांगों को पूरा नहीं किया तो गुरुग्राम के साथ पूरे हरियाणा के कर्मचारी भी हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान राम सिंह ने कहा कि गुरुग्राम के कर्मचारियों के साथ 60 नगर पालिकाओं, 22 नगर परिषदों, 10 नगर निगमों व 89 दमकल केंद्रों के पक्के, कच्चे, विभिन्न प्रकार के ठेकों में लगे सफाई, सीवर कर्मचारी व ग्रुप सी व डी के 50 हजार कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर संघ के राज्य सचिव नरेश मलकट, प्रदेश प्रेस सचिव बसंत जिंघाला, राज्य सह सचिव सुशीला देवी, केंद्रीय कमेटी की नेता सोनिया, महिला राज्य सब कमेटी की उप कन्वीनर अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed