{"_id":"6ab188fd69fdf4faba0c5004","slug":"action-against-property-tax-defaulters-three-properties-sealed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101719-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर कार्रवाई, तीन संपत्तियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर कार्रवाई, तीन संपत्तियां सील
विज्ञापन
संपत्तियों पर कुल 85.65 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि की वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को जोन-4 की टीम ने टैक्स जमा नहीं कराने पर तीन संपत्तियों को सील कर दिया। इन संपत्तियों पर कुल 85.65 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
नगर निगम के अनुसार, वाटिका सिटी प्वाइंट, डीएलएफ-2 स्थित लिंकन डेवलपर्स के तीन बेसमेंट को सील किया गया। इन पर 46,62,401 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अलावा सिकंदरपुर घोसी स्थित सॉलिटेयर प्लाजा की दो संपत्तियों को भी सील किया गया। इन पर कुल 39,02,580 रुपये का टैक्स बकाया है। एमसीजी की टीम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने पर नियमानुसार यह कार्रवाई की। निगम ने संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा करें, ताकि सीलिंग समेत अन्य कार्रवाई से बचा जा सके। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।