{"_id":"6446d6c4c5d7f90c93074448","slug":"demolished-400-illegal-slums-and-35-shops-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-3961-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 400 अवैध झुग्गियां और 35 दुकानें ध्वस्त कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 400 अवैध झुग्गियां और 35 दुकानें ध्वस्त कीं
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने की कार्रवाई, चेतावनी भी दी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सोमवार को सेक्टर-44 स्थित कन्हई कॉलोनी में एक एकड़ जमीन में अवैध रूप से डाली गईं करीब 400 झुग्गियों और 35 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी है कि अगर फिर से कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
सेक्टर-44 स्थित कन्हई कॉलोनी के आसपास के रहने वाले निवासियों और व्यावसायिक स्थलों पर कार्यालयों के संचालकों ने प्राधिकरण से शिकायत की थी कि सरकारी जमीन पर बनी अवैध झुग्गियों और टिन शेड में चलाई जा रही दुकानों आदि से बहुत ही परेशानी हो रही है। इससे यहां साफ सफाई की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। इसके बाद सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चंद्र सैनी के साथ एसडीओ, जेई बलराज आदि के साथ प्राधिकरण की टीम पहुंच गई। यहां पर दो दिन पहले ही मुनादी करके सभी को कब्जे हटा लेने के संबंध में कह दिया गया था। सोमवार को कुछ लोगों ने फिर से समय देने के लिए कहा लेकिन प्राधिकरण की टीम ने इनकार कर दिया। इसके बाद यहां से करीब 400 झुग्गियों और 35 अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।