फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demolished 15 shops including illegal farm house

Gurugram News: अवैध फार्म हाउस सहित 15 दुकानों को ध्वस्त किया

Fri, 21 Jul 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Demolished 15 shops including illegal farm house
फोटो .
विज्ञापन


डीटीपी प्रवर्तन की टीम ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी





अमर उजाला ब्यूरो





गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन विभाग ने बुधेढ़ा गांव में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस सहित अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान तीन अवैध कॉलोनियों में किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया । 15 निर्माणाधीन दुकानों को भी तोड़ दिया। अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर फिर से इस तरह का निर्माण किया तो मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा सकती है।



डीटीपी प्रवर्तन की टीम को राजस्व गांव बुधेढ़ा में बिना स्वीकृति के ही निर्माण कार्य किए जाने की सूचना मिली थी । जांच में यह सूचना सही पाई गई। इसके बाद डीटीपी की टीम ने शुक्रवार को थाना राजेंद्र पार्क पुलिस बल के साथ मिलकर कार्रवाई की।
विज्ञापन


गांव बुधेढ़ा में 11 एकड़ में अवैध रूप से तीन कॉलोनियां काटी जा रही थी। यहां पर पांच निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त किया गया। टीन शेड डालकर बनाए गए कमरे को भी तोड़ दिया गया। 400 मीटर की बाउंड्रीवॉल को भी ध्वस्त किया गया। 600 मीटर सीवरेज के नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा 5 निर्माणाधीन मकानों को भी यहां पर तोड़ दिया गया। चंदू से फर्रुखनगर जाने वाले रोड पर 15 निर्माणाधीन दुकानें ध्वस्त कर दी गई। फर्रुखनगर से चंदू रोड पर सुल्तानपुर नेशनल पार्क के पास अवैध फार्म हाउस जो कि 20 एकड़ में बन रहा था, उसे भी ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर डीटीपी मनीष यादव, डीटीपी सुमित मलिक, जेई नवीन मौजूद थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अभियंता राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed