फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   demolish encroachment

Gurugram News: अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, करीब 150 दुकानों के आगे से हटाया कब्जा

Wed, 20 Aug 2025 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
demolish encroachment
- अतिक्रमण के कारण खड़ी हो रही थी जाम की समस्या
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। खंड के कस्बा पिनगवां बाजार में अवैध अतिक्रमण पर बुधवार को पीला पंजा चलाया गया। जिसमें करीब 150 से अधिक दुकानों के सामने से कब्जे हटाए गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। वहीं पंचायत सेक्रेटरी इकरार हुसैन की अध्यक्षता में अतिक्रमण को तोड़ा गया।
जहां एक तरफ लोग इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं थे वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लोगों की नाराजगी भी देखने को मिली। पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मनोज ने बताया कि बाजार की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के चलते आए दिन हादसे हो रहे थे और जाम की स्थिति से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार अतिक्रमणकारियों को इस बारे में समझाया गया लेकिन दुकानदार अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार नही हुए।
विज्ञापन


दुकानदार डब्बू, विक्की वर्मा, अनुज व सचिन ने कहा कि सरपंच द्वारा यह कार्रवाई गलत की जा रही है। दुकानदारों को पहले अतिक्रमण हटाने की कोई जानकारी नहीं दी गई। अगर सरपंच द्वारा पहले कोई जानकारी दी जाती तो वह खुद ही अपना सामान अंदर कर लेते। दुकानदारों ने कहा कि सरपंच द्वारा बदले की भावना से कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को यहां आए दिन अवैध तरीके से रेहड़ी और दुकान लगाने वाले दुकानदारों की वजह से घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही मेन रोड पर सवारियों को बैठाने और उतारने के लिए ऑटो, बस व अन्य इत्यादि वाहन खड़े रहते हैं, वही मेन रोड पर लगी इन अवैध रेहड़ियों और दुकानदारों की वजह से भी आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed