फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand to register FIR for objectionable remarks on Brahmin community

Gurugram News: ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Tue, 02 Dec 2025 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Demand to register FIR for objectionable remarks on Brahmin community
फर्रुखनगर। आईएएस संतोष वर्मा की ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर परशुराम सेवा समिति के लोगों ने फर्रुखनगर थाने में हंगामा किया। इस संबंध में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग भी की। परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों के अलावा अन्य बिरादरियों के लोग छतरी कार्यालय, फर्रुखनगर पर एकत्र होकर मंगलवार को नारे लगाते हुए थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण पंडित पातली ने कहा कि आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जो शर्मनाक है। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में फर्रुखनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस अवसर पर भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण पंडित पातली, नपा चेयरमैन बीरबल सैनी, उपचेयरमैन प्रदीप यादव, पार्षद देवेंद्र शर्मा, पंडित श्रृदानंद और पूर्व पार्षद कप्तान शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed