{"_id":"655ba36a9fb01a13eb06ff23","slug":"demand-to-increase-salary-company-employees-on-strike-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-18925-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वेतन बढ़ाने की मांग, कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वेतन बढ़ाने की मांग, कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर
विज्ञापन
नुनेरा गांव में सब्जियों का बीज तैयार करने वाली कंपनी में काम रहा ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। बल्लभगढ़ रोड पर स्थित गांव नुनेरा में सब्जियों का बीज तैयार करने वाली एक कंपनी में सोमवार को कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग करते हुए हड़ताल पर चले गए। ऐसे में कंपनी में काम ठप रहा। कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी में लगभग 150 कर्मचारी ऑफिस व प्लांट में काम करते हैं, जिनको आठ घंटे काम करने के उपरांत प्रतिमाह 10,200 रुपये वेतन मिलता है।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उनका वेतन काफी कम है। यहां काम करते हुए पांच साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक कंपनी ने कोई वेतन नहीं बढ़ाया है। जबकि महंगाई के चलते परिवार का गुजारा मुश्किल हो रहा है। कंपनी में कार्यरत संजय चहर ने बताया कि कंपनी एसेन एग्रीडिसाइंस प्राइवेट लिमिटेड पांच साल से अधिक समय से यहां सब्जी का बीज बनाने का कार्य कर रही है। कर्मचारियों की मांग है कि 30 फीसदी वेतन बढ़ाया जाए। अगर कंपनी वेतन नहीं बढ़ाती है तो हड़ताल आगे भी जारी रह सकती है।