{"_id":"68c07833e4d167ecff0c4f88","slug":"demand-to-close-illegal-meat-shops-demonstration-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66827-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मांस की अवैध दुकानें बंद कराने की मांग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मांस की अवैध दुकानें बंद कराने की मांग, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समग्र हिंदू सेवा संघ की महिला मोर्चा ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
कार्रवाई न होने पर अगले 15 दिन में फिर आंदोलन की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। समग्र हिंदू सेवा संघ की महिला मोर्चा ने मांस की अवैध दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इन दुकानों को बंद कराने की मांग कर अगले पंद्रह दिनों में फिर से आंदोलन की चेतावनी दी।
संघ ने 22 अगस्त को निगम कमिश्नर गुरुग्राम को ज्ञापन देकर इस मांग को उठाया था और पंद्रह दिनों में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की घोषणा की थी। इसी कड़ी में मंगलवार को संघ की महिला मोर्चा के तत्वाधान में लोग सदर बाजार की पार्किंग में एकत्र हुए और रोष व्यक्त करते हुए सभा की।
सभा को स्वामी धर्मदेव, अर्चक पुरोहित सेवा संघ के गुरुग्राम अध्यक्ष जय भगवान शर्मा, आचार्य देवानंद, ईश्वर दत्त और अनेक साधु संतों के साथ आर्य समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि कन्हैया लाल आर्य, प्रदेश के प्रतिनिधि पदम चंद्र आर्य, सरपंच नत्थु सिंह, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संचालक वेद प्रकाश मंगला तथा रिटायर्ड सेशन जज अनिल बिमल ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
पार्किंग से प्रदर्शन शुरू होकर सदर बाजार होते हुए ट्रंक मार्केट से निकलते हुए अपना बाजार होते हुए पार्किंग में ही संपन्न हुआ। मौके की नाज़ुकता देखते हुए मिनी सचिवालय जाने की बजाय नायब तसीलदार सुशील भारद्वाज ने ट्रंक मार्किट के कोने पर पहुंचकर उपायुक्त के नाम ज्ञापन लिया।
प्रदर्शन में संस्था के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश कौशिक, महासचिव राजीव मित्तल, महिला अध्यक्ष रेनू गुप्ता, कृष्ण भारद्वाज, प्रदर्शन संयोजक योगिता कटारिया, राम बहादुर सिंह, अल्पना त्यागी, सुंदरी खत्री, लक्ष्मी यादव, पिंकी, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।