फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand to build service lanes for societies on Upper Dwarka Expressway

Gurugram News: अपर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सोसाइटियों के लिए सर्विस लेन बनाने की मांग

Mon, 21 Jul 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to build service lanes for societies on Upper Dwarka Expressway
निवासियों ने किया प्रदर्शन, सर्विस लेन बनवाने के लिए बनाई कमेटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अपर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सोसाइटियों के लिए सर्विस लेन नहीं है। सर्विस लेन नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल भी नहीं है और यू टर्न काफी दूर है।

रविवार को अपर द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-102 में सोसाइटियों और आसपास के गांवों के निवासी जुटे और प्रशासन से सर्विस लेन बनाने की मांग रखी। इंपीरियल गार्डन, सनसिटी एवेन्यू, गुड़गांव ग्रींस, अडानी ओएस्टर, अलायाज, बीपीटीपी एमस्टोरिया व अन्य सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने सेक्टर 102 में प्रदर्शन किया और बैठक की। लोगों ने कहा कि पिछले दिनों इस जगह एक डिलीवरी ब्वॉय की सड़क दुर्घटना के कारण मौत हो गई थी। अपर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सोसाइटियों के लिए यू टर्न करीब डेढ़ किमी दूर है। बीच में कोई कट नहीं है और ट्रैफिक सिग्नल भी नहीं है। मुख्य सड़क पर चलना मजबूरी है क्योंकि सोसाइटियों के साथ सर्विस लेन का कोई प्रावधान ही नहीं है। प्रदर्शन के बाद लोगों ने एक बैठक की, जिसमें कमेटी बनाई गई जो सर्विस लेन बनाए जाने के लिए सरकार और प्रशासन के पास अपनी मांग रखेगी और उसे अमल करवाने की कोशिश करेगी। लोगों ने प्रशासन से मांग रखी कि अपर द्वारका एक्सप्रेसवे के रोड नंबर 183 पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाया जाए और सेक्टर 102 बीपीटीपी एम्स्टोरिया के सामने सड़क पर एक कट बनाया जाए। कार्यक्रम में जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य और भाजपा के न्यू पालम विहार मंडल के अध्यक्ष अरुण त्यागी और गाड़ौली मंडल अध्यक्ष लोकेश कटारिया पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed