{"_id":"6afb0d37533cf5bbe80b03f9","slug":"demand-raised-for-permanent-and-clean-chhath-ghats-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107550-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्थायी और स्वच्छ छठ घाटों की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्थायी और स्वच्छ छठ घाटों की उठी मांग
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में रहने वाले लाखों पूर्वांचलवासियों की आस्था को देखते हुए अब स्थायी और स्वच्छ छठ घाटों के निर्माण की मांग तेज हो गई है। छठ महापर्व के दौरान घाटों पर जुटे व्रतियों और उनके परिजनों ने एक सुर में प्रशासन से ऐसे साफ-सुथरे तालाब बनाने की अपील की है, जहां परंपरा, गरिमा और शुचिता के साथ यह सामूहिक पर्व मनाया जा सके।
महिलाएं बोलीं- आस्था के साथ शुचिता भी जरूरी
श्रद्धालु अपने घरों से नंगे पांव घाट तक आते हैं, ऐसी परंपरा है। अगर इलाकों में कुछ तालाब बना दिए जाएं तो व्रतियों और उनके परिजनों को काफी सुविधा हो जाएगी। - रेणु, लक्ष्मण विहार
मेरे परिवार की सभी महिलाएं पूजा के लिए शीतला माता मंदिर पार्किंग छठ घाट आती हैं। यहां काफी भीड़ होती है। कोई स्थाई छठ घाट हो जाए तो हमें भी आसानी होगी। -रानी, अतुल कटारिया चौक
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर पार्किंग में हर साल छठ घाट बनाकर पानी और निर्माण सामग्री का खर्च एक तरह से व्यर्थ ही होता है। यहां या विभिन्न सामुदायिक भवनों स्थाई संरचना बना दी जाती तो आसानी हो जाती। -सोनिया आचार्य पुरी
गुरुग्राम में जो पूर्वांचली बसे हैं, वे हर साल अपने गांव छठ पर नहीं जा सकते हैं। छठ करने वालों को काफी दिक्कत आती है। ऐसे में स्थाई जलाशय बनाने की जरूरत है।- किरण सिंह, सेक्टर 30