फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for university intensifies in Shikrawa ahead of Chief Minister's rally.

Gurugram News: मुख्यमंत्री की रैली से पहले शिकरावा में यूनिवर्सिटी की मांग तेज

Thu, 23 Jul 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for university intensifies in Shikrawa ahead of Chief Minister's rally.
पिनगवां। 25 जुलाई को पुन्हाना में होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा से पहले क्षेत्र में विकास संबंधी मांगें भी जोर पकड़ने लगी हैं। इसी कड़ी में शिकरावा गांव में यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग उठाई गई है। क्षेत्र के सामाजिक और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने विधायक मोहम्मद इलियास के बेटे जावेद खान से आग्रह किया है कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष इस महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से रखें।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मेवात क्षेत्र में उच्च शिक्षा के पर्याप्त संस्थान नहीं होने के कारण विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। यदि शिकरावा में यूनिवर्सिटी स्थापित होती है तो पूरे पुन्हाना, पिनगवां और आसपास के क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा और शिक्षा के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। यह मांग शौकत अली, मुकीम, मनीष सरपंच, अजहर, रशीद अहमद एडवोकेट सहित अन्य ग्रामीणों ने उठाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री की रैली में क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं होंगी और शिकरावा में यूनिवर्सिटी की मांग भी गंभीरता से सुनी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed