{"_id":"68ffc5e6840220e9fc08cded","slug":"demand-for-extension-of-airport-metro-to-new-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70689-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नए गुरुग्राम तक एयरपोर्ट मेट्रो के विस्तार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नए गुरुग्राम तक एयरपोर्ट मेट्रो के विस्तार की मांग
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और सांसद राव इंद्रजीत से मिले आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री और सांसद राव इंद्रजीत से मुलाकात की। मुलाकात में एयरपोर्ट मेट्रो लाइन का विस्तार खेड़की दौला तक करने और द्वारका सेक्टर 24 यशोभूमि से गुरुग्राम को जोड़ने वाली सार्वजनिक बस सेवाएं चालू कराने की मांग की गई। इस कार्य काे प्राथमिकता के आधार पर किए जाने का भी आग्रह किया गया है।
प्रतिनिधियों ने नए गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन की कमी को बताते हुए केंद्रीय मंत्री से कहा कि नए गुरुग्राम में जनसंख्या काफी बढ़ गई है। यहां का तेजी से विकास हो रहा है। इस इलाके से दिल्ली और एयरपोर्ट तक सार्वजनिक परिवहन का सुगम होना बहुत जरूरी है। सार्वजनिक परिवहन सुदृढ़ होने से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुनील सरीन ने बताया कि सांसद राव इंद्रजीत ने प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष शीघ्र उठाया जाएगा और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सांसद से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सेक्टर-102 एम्मार इंपीरियल गार्डन के उपाध्यक्ष सुनील सरीन, सेक्टर-108 रहेजा वेदांता के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आलोक पांडे, सेक्टर-109 चिंटेल्स सेरेनिटी के प्रतिनिधि रंजन जैन, सेक्टर-102 शापुरजी जॉयविले के प्रतिनिधि पराग आनंद, सेक्टर-82 मैप्सको कासाबेला के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, सेक्टर-81 बेस्टेक ग्रैंड स्पा के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुमार अशोक और एनबीसीसी हाइट्स के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कर्नल रविंद्र पासी शामिल थे।