फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for city bus service on Dwarka Expressway

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग

Sat, 19 Sep 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for city bus service on Dwarka Expressway
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वाले लोगों की सार्वजनिक परिवहन और सड़क संबंधी समस्याओं को लेकर यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन (यूआरएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा से मुलाकात की। फेडरेशन ने धनकोट या मानेसर से द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक जीएमडीए की सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की। इस संबंध में सीईओ को पत्र भी सौंपा गया।
विज्ञापन

फेडरेशन के संस्थापक राकेश राणा ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, लेकिन दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आवागमन के लिए पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन पिछले दो वर्षों से इस मांग को उठा रहा है और दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत व गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली या हरियाणा सरकार में से कोई भी बस सेवा शुरू करे, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। पत्र में बिजवासन रोड पर बढ़े टोल टैक्स के कारण आम लोगों पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ का मुद्दा भी उठाया गया। फेडरेशन ने बजघेड़ा रोड की खराब स्थिति का मुद्दा भी जीएमडीए सीईओ के समक्ष रखा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed