फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for bypass construction arose again, letter submitted to CM Saini

Gurugram News: बाईपास निर्माण की मांग फिर उठी, सीएम सैनी को सौंपा पत्र

Sat, 07 Jun 2025 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Demand for bypass construction arose again, letter submitted to CM Saini
तावडू। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही बाईपास निर्माण की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग, भाजपा नेता ओमप्रकाश जिंदल सहित दर्जन गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर यह मांग दोहराई। मेवात विकास बोर्ड की बैठक के दौरान सीएम को पत्र सौंपकर शहर में बाईपास बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। पत्र में कहा गया कि भिवाड़ी रोड से सोहना रोड तक बाईपास नहीं होने के कारण शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने प्रस्ताव रखा कि डिढारा बाईपास से पटौदी रोड, मोहम्मदपुर रोड होते हुए सोहना रोड तक कनेक्टिविटी स्थापित की जाए। इससे न केवल जाम की समस्या खत्म होगी, बल्कि शहर का विकास भी होगा। उन्होंने बताया कि जाम के कारण कई बार एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी फंस जाती हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री सैनी ने इस मांग पर कोई अधिकृत जवाब नहीं दिया। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनकी यह मांग जल्द पूरी होगी, जिससे शहर की यातायात समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed