फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delivery boy injured in collision with unknown vehicle dies

Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल डिलीवरी बॉय ने दम तोड़ा

Fri, 10 Oct 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy injured in collision with unknown vehicle dies
फरीदाबाद का निवासी था युवक, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना अंतर्गत ग्वाल पहाड़ी चौकी क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की दिल्ली के एम्स में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मृतक की पहचान फरीदाबाद के एम-73 एनआईटी निवासी गौरव गेरा के रूप में हुई है। मृतक के चाचा नरेश गेरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा गौरव डिलीवरी बॉय था। मंगलवार को वह बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद से गुरुग्राम में डिलीवरी के लिए आया हुआ था। जब वह गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के चलते उसको दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बुधवार को उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई। पुलिस ने दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजू ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed