फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delivery boy duped of Rs 2.07 lakh on pretext of providing job in Canada

Gurugram News: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर डिलीवरी बॉय से 2.07 लाख रुपये ठगे

Sun, 24 May 2026 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy duped of Rs 2.07 lakh on pretext of providing job in Canada
-पीड़ित ने साइबर अपराध थाना मानेसर में दी शिकायत, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कनाडा में नौकरी का झांसा देकर जालसाजों ने डिलीवरी बॉय से 2,07,100 रुपये ठग लिए। जालसाजों ने युवक को झांसे में लेकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवक की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी धीरेंद्र कुमार (26) ने दी शिकायत में बताया कि वह आईएमटी मानेसर के नहारपुर में किराये पर रहता है और ऑनलाइन खाना उपलब्ध कराने वाले कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 12 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम जगमोहन सिंह बताया और कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने दूसरा व्हाट्सएप नंबर देते हुए कहा कि वीएफएस ग्लोबल एजेंसी का दिल्ली में कार्यालय है। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगीं।

धीरेंद्र कुमार ने 13 अप्रैल से 3 मई तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 2,07,100 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान जालसाजों ने पीड़ित को नौकरी दिलाने झांसा दिया। पीड़ित को जब शक हुआ तब वह दिल्ली कार्यालय के पते पर पहुंचा। वहां उस नाम से कोई कार्यालय नहीं मिला। जिसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। साइबर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed