फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delhi-Mumbai Expressway bridge started collapsing only after four months of inauguration

Gurugram News: उद्घाटन के चार महीने बाद ही टूटने लगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का पुल

Wed, 07 Jun 2023 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Mumbai Expressway bridge started collapsing only after four months of inauguration
शेरसिंह डागर
विज्ञापन

नूंह। करीब एक लाख करोड़ की लागत से बनाया गया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे मेवात क्षेत्र से टूटने लगा है। फिरोजपुर झिरका के अंतर्गत महूं गांव के समीप बना हुआ एक्सप्रेसवे के पुल का लेंटर बुधवार को अचानक टूटकर नीचे गिरने लगा। जैसे ही लोगों ने अचानक पुल को टूटता हुआ देखा तो अफरातफरी मच गई। लोगों ने कहा कि जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल को टूटकर गिरता हुआ देख लोग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को बनाने वाली कंपनी और ठेकेदारों को कोसते हुए नजर आए। लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा महूं गांव के पुल में घटिया सामग्री लगाई गई, जिसका परिणाम चार महीने के अंदर ही देखने को मिल गया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का बीती 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। आरोप है कि एक्सप्रेसवे को बनाने वाली कंपनी और ठेकेदारों ने अपनी जेब भरकर अधिक मुनाफा कमाने की एवज में महूं गांव के पुल में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया। महूं निवासी जुबेर सरपंच, खैरुद्दीन, शगीर, शहाबुद्दीन का कहना है कि ठेकेदारों ने अपनी कमाई करने के लालच में घटिया सामग्री लगाकर केंद्र सरकार को चूना लगाने का काम किया है। संबंधित कंपनी को तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। पुल का लेंटर टूटने से न केवल निर्माण कंपनी पर सवालिया निशान उठ रहे हैं, बल्कि इस काम को कराने वाली सरकारी एजेंसियां भी संदिग्ध हो गई हैं। लोगों ने सरकार से इसकी जांच कराने की मांग की है। इस बारे में विधायक आफताब अहमद ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
विज्ञापन

चित्र परिचय: 1, महूं गांव के समीप टूटा पुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed