{"_id":"68f3e822ce17e3ecad062260","slug":"delhi-gurugram-bawal-rrts-project-expected-to-get-approval-soon-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70084-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम-बावल आरआरटीएस परियोजना को जल्द मंजूरी की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम-बावल आरआरटीएस परियोजना को जल्द मंजूरी की उम्मीद
विज्ञापन
एनसीआरटीसी परियोजना के लिए सामान्य सलाहकार रखने की तैयारी में
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर एनसीआरटीसी परियोजना के लिए सामान्य सलाहकार (जीसी) रखने की तैयारी कर रहा है।
दिल्ली-गुरुग्राम-बावल परियोजना को प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब इसे केंद्र की मंजूरी का इंतजार है। हालांकि एनसीआरटीसी कॉरिडोर में आने वाली जमीन को लेकर एनएचएआई, जीएमडीए और अन्य विभागों से औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर में यातायात को बेहतर करने के लिए आरआरटीए कॉरिडोर बनाया जा रहा है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) पर यात्री सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में अब दिल्ली-गुरुग्राम-बावल पर काम शुरू होना है। दिल्ली के एरो सिटी से साइबर सिटी से दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ नमो भारत का काॅरिडोर बनाया जाएगा। 105 किलोमीटर के रूट में 17 स्टेशन होंगे। गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफ्को चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, बावल और एनएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बेहरोर कॉम्प्लेक्स) प्रस्तावित है।