फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delhi borders remain sealed from evening of 12 August to afternoon of 13 August

Delhi Borders Closed: 12 अगस्त शाम से दिल्ली बॉर्डर होगा सील, भारी वाहनों के प्रवेश रोक; जानें कब खुलेंगे

Fri, 09 Aug 2024 06:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Aug 2024 06:06 PM IST
सार

इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश बंद होगा। सिर्फ हलके वाहनों को ही कड़ी जांच के बाद दिल्ली में एंट्री मिल सकेगी। 

विज्ञापन
Delhi borders remain sealed from evening of 12 August to afternoon of 13 August
19 घंटे बंद रहेंगी दिल्ली की सीमाएं - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल को लेकर गुरुग्राम से लगती दिल्ली की सभी सीमाओं को 12 अगस्त शाम पांच बजे से लेकर 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक सील कर दिया जाएगा। इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश बंद होगा। सिर्फ हलके वाहनों को ही कड़ी जांच के बाद दिल्ली में एंट्री मिल सकेगी। इसी तरह से 14 अगस्त की शाम पांच बजे से लेकर 15 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक दिल्ली की सभी सीमाओं पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद होगा। पुलिस ने जाम से निपटने के लिए दिल्ली से गुजरने वाले वाहनों को अलग-अलग रूट से डायवर्जन चार्ट तैयार किया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को डीसीपी ट्रैफिक वीरेन्द्र विज ने सभी ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की शुक्रवार को बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने सुरक्षा संबंधी निर्देश भी जारी किया। उन्होंने बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस की तैयारीयों के संबंध में यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए 15 यातायात नाको को लगवाना सुनिश्चित कराया और मौजूद सभी अधिकारियों और यातायात निरीक्षकों को इस संबंध में उचित दिशा निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व पर भारी माल वाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। केवल आवश्यक सामग्री वाले वाहन जैसे दूध, फल, सब्जी, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि वाहनों का दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा। एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्री वाहनों का एनएच 48 से दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इसके अलावा गुरुग्राम की ओर से अन्य जिलों जैसे पलवल, मेवात, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी और राजस्थान जाने वाले वाहनों पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। भारी माल वाहक वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग 48 व अन्य राष्ट्रों से दिल्ली में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस लगाएगी 15 नाके
यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा लगाए विभिन्न जगहों पर गुरुग्राम जिले में 15 नाकों पर दिन व रात्रि के समय यातायात अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इन नाकों पर यातायात के करीब 240 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इनमें 6 यातायात निरीक्षक, 36 जोनल अधिकारी और अन्य यातायात कर्मचारी शामिल रहेंगे। यातायात पुलिस ने सभी भारी मालवाहक वाहन चालकों और ट्रक यूनियन के प्रधानों से अपील की है कि दर्शाए गए उपरोक्त तिथि और समय पर अपने वाहनों को दिल्ली की ओर ना लाकर गुरुग्राम पुलिस सहयोग करें। ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

इसे भी जानें..
: 15 ट्रैफिक पुलिस नाके लगेंगे।
: जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बिलासपुर व केएमपी के रास्ते से निकल सकते हैं।
: घरेलू सामान वाहन दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे।
: 12 अगस्त शाम पांच बजे से 13 अगस्त दोपहर 12 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद होगा।
: इसी तरह 14 अगस्त शाम पांच बजे से लेकर 15 अगस्त दोपहर 12 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

वाहन चालकों से अपील है कि वह ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। इस दौरान आवश्यक हो तभी घर से निकलें। - विरेन्द्र विज, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed