फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delays in the construction of the stormwater drain have increased the difficulties faced by the people.

Gurugram News: बरसाती नाले के निर्माण में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ी

Sun, 19 Apr 2026 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Delays in the construction of the stormwater drain have increased the difficulties faced by the people.
सड़कें धूल और मिट्टी से मानेसर, खोह, कासन में लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर द्वारा मानेसर रोड से खोह गांव और कासन तक बरसाती नालों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन काम की धीमी गति के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह निर्माण कार्य पिछले लगभग एक साल से चल रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। नालों की खुदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी कई जगहों पर सड़क किनारे ही जमा कर दी गई है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि मिट्टी और निर्माण सामग्री के कारण दिनभर सड़क पर धूल उड़ती रहती है, जिससे न सिर्फ यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा, क्षेत्र की कई अंदरूनी गलियों की हालत भी अभी तक खराब बनी हुई है, जिससे बरसात के समय जलभराव और अधिक बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन



-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले-काम धीमी गति ने बढ़ाई परेशानी



मानेसर रोड से खोह गांव और कासन तक बरसाती नालों का निर्माण कार्य बीते एक साल से किया जा रहा है, लेकिन कार्य की गति धीमी होने के कारण अब तक यह पूरा नहीं सका है। -सोनू कुमार, निवासी मानेसर

काम की धीमी गति धीमी होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के पास बनी कई गलियों में गंदा पानी और कीचड़ जमा है। निगम की तरफ से काम में भारी लापरवाही बरती जा रही है। -राम निवास, स्थानीय निवासी


मिट्टी और निर्माण सामग्री के कारण दिनभर सड़क पर धूल उड़ती रहती है, जिससे न सिर्फ यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो रही है। -राकेश कुमार, स्थानीय निवासी

क्षेत्र के कई इलाकों में हालत बेहद खराब है, नालों का गंदा पानी अब भी सड़कों पर जमा है। निगम प्रशासन की तरफ से इलाके में भारी लापरवाही बरती जा रही है। -बलवान, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article