{"_id":"69cd24af9835b058ad073dd9","slug":"delay-in-railway-road-connectivity-from-sector-12-two-story-house-yet-to-be-removed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83677-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-12 से रेलवे रोड कनेक्टिविटी में देरी, दो मंजिला मकान हटाना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-12 से रेलवे रोड कनेक्टिविटी में देरी, दो मंजिला मकान हटाना बाकी
विज्ञापन
एचएसवीपी जल्द ही मकान को तोड़ने की कार्रवाई पूरा करेगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-12 से सीधे रेलवे रोड को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में अभी और समय लगेगा। इस योजना में सबसे बड़ी बाधा दो मंजिला मकान बना हुआ है, जिसे अभी हटाना जाना बाकी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने 10 फरवरी को सेक्टर-14 थाना पुलिस के साथ मिलकर इलाके में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान एक नर्सिंग होम, तीन दुकानों और टीनशेड कमरे को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इस दौरान दो मंजिला मकान को जेसीबी मशीन से नहीं गिराया जा सका था।
अधिकारियों के अनुसार, इस मकान को तोड़ने के लिए बड़ी मशीन की जरूरत है। एचएसवीपी ने बताया कि इसके लिए जल्द ही भारी मशीनरी लगाई जाएगी। जमीन खाली कराने के बाद संबंधित विभाग को सौंप दी जाएगी और सड़क निर्माण का रास्ता साफ होगा। एसडीओ अजमेर सिंह ने बताया कि मकान को जल्द हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस सड़क के बनने से सेक्टर-12 से सीधे न्यू रेलवे रोड तक आवागमन आसान हो जाएगा।