फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delay in graduation results causing problem in admission

Gurugram News: स्नातक के परिणाम में देरी से दाखिले में हो रही दिक्कत

Sat, 30 Aug 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Delay in graduation results causing problem in admission
गुरुग्राम। जिले के छह कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले में छात्रों को परेशानी हो रही है। स्नातक के परिणाम में देरी के कारण कई छात्र अभी तक अपने स्नातक के पूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। ऐसे में दाखिले के लिए उन्हें केवल अनंतिम रूप से प्रवेश दिया गया है। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कई विभागों में कक्षाएं समय पर शुरू नहीं हो पाई हैं। प्राचार्यों का कहना है कि जब तक सभी छात्रों के दस्तावेज पूरे नहीं होते, तब तक नियमित कक्षाएं शुरू कर पाना मुश्किल है। वहीं छात्रों का कहना है कि परिणाम में देरी के कारण उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है। कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय से जल्द परिणाम जारी करने की मांग की है ताकि दाखिला प्रक्रिया पूरी कर समय पर शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो सके। गुरुग्राम विवि के वाइस चांसलर संजय कौशिक ने बताया कि बचे हुए विषयों के लिए जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed