फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delay in construction of warehouse in Punhana, CM orders inquiry, action will be taken

Gurugram News: पुन्हाना में वेयरहाउस बनाने में देरी, सीएम ने दिए जांच के आदेश, होगी कार्रवाई

Sat, 06 May 2023 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Delay in construction of warehouse in Punhana, CM orders inquiry, action will be taken
प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक कर सीएम घोषणाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक कर अब तक की गई सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। इस दौरान पुन्हाना में वेयरहाउस बनने में हुई देरी पर विभागीय सचिव को देरी की जांच के लिए कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं। यह घोषणा सीएम ने 2015 में की थी। अब कमेटी इस मामले में देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश करेगी।
उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2020 तक की लंबित घोषणाओं को इस वर्ष में ही पूरा करने का काम करें। जिससे आम जनता को इन परियोजनाओं का लाभ तत्काल मिल सके। इसके अलावा, वर्ष 2021, 2022 की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं सीएम घोषणाओं की समीक्षा करें। सभी परियोजनाओं के लिए चार्ट तैयार करें, ताकि परियोजनाओं की समय अवधि और पूर्ण प्रतिशतता की स्थिति स्पष्ट हो सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परियोजनाओं का आवश्यक अध्ययन करने के बाद, ऐसी परियोजनाओं की एक अलग सूची तैयार की जाए, जो अभी संभव नहीं है, ताकि लंबित घोषणाओं की वास्तविक संख्या का पता लग सके। इसके अलावा, जो काम अलॉट हो गए हैं, उन्हें भी जल्द पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन

हकीकत नगर करनाल में खुलेगा प्राइमरी स्कूल

हकीकत नगर करनाल में प्राइमरी स्कूल इस गर्मी की छुट्टी के बाद शुरू हो जाएगा। सिवानी तहसील के कुछ गांवों को भिवानी जिले से हिसार जिले में शामिल करने की सीएम घोषणा पर समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसके लिए एक टीम गठित की जाए और इन सभी गांवों के सरपंचों के साथ ग्राम सभा की बैठकें आयोजित कर वहां के लोगों की सहमति प्राप्त की जाए, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा अनाज मंडी, डबवाली में प्लेटफार्म बनाने के संबंध में समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस संबंध में आज शाम तक प्रक्रिया पूरी की जाए और कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक सब-डिविजन पर अधिकारी आवास या फ्लैट बनाने के संबंध में कार्य योजना की जाए तैयार
विभिन्न स्थानों पर अधिकारी आवास बनाने की घोषणाओं पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सब-डिविजन पर अधिकारी आवास या फ्लैट बनाने के संबंध में एक कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि अधिकारियों को रहने के लिए अच्छी व्यवस्था उपलब्ध हो सके और उप मंडल का कार्य सुचारू रूप से चल सके। प्रारंभिक चरण में जिला मुख्यालय से अधिक दूरी वाले सब-डिवीजनों के लिए कार्य योजना तैयार की जाए।

पार्क और व्यायामशालाओं के रख-रखाव की जिम्मेदारी आयुष विभाग को सौंपने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गांवों में बने पार्क एवं व्यायामशालाओं के रख-रखाव की जिम्मेदारी आयुष विभाग को सौंपी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गांवों में जिन परियोजनाओं में भूमि खरीद करने की आवश्यकता है, उसके लिए भूमि के खरीदारों के बारे में गहन अध्ययन करने के बाद ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से ही की जानी चाहिए और इस कार्य में सरपंचों व जिला परिषदों को शामिल किया जाए।


पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम पहले होगा
विभिन्न सड़कों की मरम्मत व नई सड़कों के निर्माण संबंधी घोषणाओं पर मनोहर लाल ने कहा कि पहली प्राथमिकता पुरानी सड़कों के मरम्मत के कार्य को दी जाएगी। उसके बाद आवश्यकता और मांग के मुताबिक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाई गई सड़कों के रखरखाव का कार्य जिला परिषद द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सड़क मार्गों की जिन परियोजनाओं के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ संयुक्त रूप से कार्य किया जाना है, ऐसी सभी परियोजनाओं की सूची बनाकर एनएचएआई के साथ बैठक की जाए ताकि परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जा सके। बैठक के दौरान बताया गया कि वर्ष 2014-2023 तक कुल 9962 सीएम घोषणाएं की गई हैं। जिनमें से 6555 घोषणाओं पर काम पूरा हो चुका है। बाकी अभी प्रगति पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed