फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deepa Becomes an Officer in the Ministry of External Affairs

Gurugram News: विदेश मंत्रालय में अधिकारी बनीं दीपा

Sun, 12 Apr 2026 04:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Deepa Becomes an Officer in the Ministry of External Affairs
गुरुग्राम। नौरंगपुर गांव की बेटी दीपा ने मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने एसएससी परीक्षा पास कर भारत के विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में गर्व और खुशी का माहौल है। दीपा पहली कोशिश में वह कुछ अंकों से रह गई थीं लेकिन हार नहीं मानी और दूसरी बार दोगुनी मेहनत कर इस साल परीक्षा पास कर ली। महज 24 साल की उम्र में उनका यह मुकाम युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। दीपा ने शुरुआती पढ़ाई गांव के ही स्कूल से की। पांचवीं कक्षा में अव्वल आने पर उन्हें डीएलएफ फाउंडेशन की ओर से 12वीं तक पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली। इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय से बीकॉम और फिर एम.कॉम की पढ़ाई पूरी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed